पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम

अखिल भारतीय कार्यकर्ता बैठक

धर्म की रक्षा, राष्ट्र की रक्षा एवं मानवता की सेवा के हितार्थ, भगवती मानव कल्याण संगठन “एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के लाखों कार्यकर्ता, सद्गुरुदेव जी महाराज के निर्देशन में सदैव कार्यरत रहते हैं। आरती चालीसा क्रम, नशामुक्ति रैली व ज्ञापन, अवैध शराब को धरपकड़, गौ-तस्करी की रोकथाम, जिलास्तरीय धार्मिक क्रमों एवं इन सभी के साथ, समाज की अनेकानेक समस्याओं को लेकर आवाज उठाने से संबंधित सैकड़ों कार्य, सदैव ही संगठन व पार्टी की प्राथमिकता होते हैं। इन समस्त कार्यों में संलग्न कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा, निर्देशन, प्रोत्साहन एवं आशीर्वाद हेतु प्रत्येक वर्ष, सद्गुरुदेव जी महाराज के द्वारा पंचज्योति शक्तितोर्थ सिद्धाश्रम धाम में, अखिल भारतीय कार्यकर्ता बैठक आहूत की जाती है।
विभिन्न चरणों में आयोजित इन बैठकों में संगठन व पार्टी के सभी पदाधिकारी, टीम प्रमुख व कार्यकर्ता उपस्थित होते हैं। उपस्थित सदस्यों के कार्यों की समीक्षा, केन्द्रीय पदाधिकारियों के द्वारा की जाती है, तत्पश्चात् प्रान्त, जिला व तहसीलस्तर पर पदाधिकारियों का चयन होता है और नए टीमप्रमुख भी नियुक्त किये जाते हैं। समीक्षाक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओं-सदस्यों को, सदगुरुदेव जी महाराज के प्रेरणादायी चिंतन सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। गुरुवरश्री के चेतनात्मक चिंतन के प्रभाव से कार्यकर्ताओं में पुनः उस ऊर्जा का संचार होता है, जिसके सहारे कार्यकर्ता समाज के बीच, निर्विघ्न रूप से जनकल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान करते हैं।

कार्यकर्ता बैठक मे उपस्थित कार्यकर्ता

Leave a Comment